Home डेली न्यूज़ लारजी बांध से 28 सितम्बर को छोड़ा जाएगा पानी

लारजी बांध से 28 सितम्बर को छोड़ा जाएगा पानी

104
0
himachal

मंडी, 24 सितम्बर।

लारजी पावर स्टेशन के लारजी स्थित बांध में एकत्रित गाद की निकासी के लिए बांध से पानी छोड़ा जाएगा। यह प्रक्रिया 28 सितम्बर सुबह 6 बजे से 29 सितम्बर सुबह 6 बजे तक (24 घंटे) जारी रहेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

SJVN ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शिमला में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया

वरिष्ठ अधिशासी अभियंता सिविल मेंटिनेंस डिवीजन, एचपीएसईबीएल थलौट अजय ठाकुर ने बताया कि इस दौरान लारजी बांध से लेकर पंडोह बांध तक व्यास नदी के किनारे रहने वाले सभी निवासियों को सतर्क रहने

और नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस अवधि में स्वयं अथवा अपने पशुओं को नदी के किनारे न ले जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति न हो।

मढ़ी में पोषण माह पर जागरूकता शिविर, 52 लोगों ने लिया हिस्सा

उन्होंने आगे जानकारी दी कि बांध के गेट खोले जाने पर लगभग 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान लारजी पावर स्टेशन विद्युत गृह में उत्पादन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सायरन एवं प्रचार वाहनों के माध्यम से लोगों को समय-समय पर सूचित किया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

bhu ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here