Home राजनीतिक मढ़ी में पोषण माह पर जागरूकता शिविर, 52 लोगों ने लिया हिस्सा

मढ़ी में पोषण माह पर जागरूकता शिविर, 52 लोगों ने लिया हिस्सा

94
0
Poshan Mah 2025
पोषण माह के अंतर्गत आज मढ़ी में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया

मंडी, 24 सितम्बर।

पोषण माह के अंतर्गत आज मढ़ी में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय धर्मपुर, जिला मंडी के माध्यम से पर्यवेक्षिका रीता देवी वृत्त मढ़ी द्वारा किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि 7 अक्तूबर तक बढ़ी

शिविर में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मंडल दबरोत की प्रधान किरण रहीं। वार्ड सदस्य मढ़ी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएँ  इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

dcp ad

अपने संबोधन में रीता देवी ने पोषण माह के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि यह अभियान देशभर में 17 सितम्बर से 16 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए हैं।

आज का विषय शिशु एवं बाल आहार रहा। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु को जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध ही देना चाहिए तथा इस अवधि में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आहार या सप्लीमेंट नहीं देना चाहिए।

शिविर के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण प्रदर्शनी लगाई, जिसमें स्थानीय पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए गए। महिला मंडल दबरोत की प्रधान किरण ने  कहा कि गाँवों में उपलब्ध स्थानीय एवं जैविक उत्पादों का अधिक उपयोग करना चाहिए और जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here