Home डेली न्यूज़ जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं प्रवेश परीक्षा आवेदन...

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि 7 अक्तूबर तक बढ़ी

31
0
JNV Pandoh admission 2025

मंडी, 23 सितम्बर।

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह जिला मंडी में सत्र 2026–27 की कक्षा नौवीं एवं कक्षा ग्यारहवीं पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2025 से बढ़ाकर अब 7 अक्तूबर 2025 कर दी गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

महिला विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में शिक्षा ऋण सीमा 75,000 से बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने को मंजूरी

चयन परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य एस.डी. शर्मा ने दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा ग्यारहवीं के पार्श्व प्रवेश के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो शैक्षणिक सत्र 2025–26 में मंडी जिले  के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा दसवीं

में अध्ययनरत हों और जिनका जन्म 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच हुआ हो। आवेदन हेतु ऑनलाइन लिंक https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11


पर उपलब्ध है। इसी प्रकार कक्षा नौवीं के पार्श्व प्रवेश के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो शैक्षणिक सत्र 2025–26 में मंडी जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत हों और जिनका जन्म 1 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच हुआ हो।

आवेदन हेतु ऑनलाइन लिंक https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9
पर जाना होगा।

शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा जलवायु परिवर्तन जागरूकता पर मैराथन का आयोजन
आवेदन व परीक्षा से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी व अभिभावक कार्य दिवसों में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक 01905-282046, 9805319303, 9816999573 एवं 7500741897 पर संपर्क कर सकते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here