भावना ठाकुर,
23 जून / सोलन।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती के उपलक्ष्य पर राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में फल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में SISTER NGO के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक विभाग, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉ. कर्नल संजय शांडिल, पूर्व उपमहापौर राजीव कौड़ा, जिलापरिषद सदस्य अमित ठाकुर, पूर्व जिलापरिषद राजेन्द्र ठाकुर, पार्षद पूजा, सुलक्षणा कौड़ा, मीनाक्षी शर्मा, अरुणा ठाकुर, बाघाट बैंक के पूर्व निदेशक कृष्ण ग्रोवर और विकास ठाकुर सहित कई गणमान्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राजा वीरभद्र सिंह के हिमाचल विकास में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।








