Home डेली न्यूज़ हार के डर से चुनाव टाल रही कांग्रेस: राकेश गर्ग

हार के डर से चुनाव टाल रही कांग्रेस: राकेश गर्ग

65
0
himachal

नाहन, 29 नवंबर।
सिरमौर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को हार का डर सता रहा है और यही कारण है कि लगातार हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव को टालने की कोशिश प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है।

आर.ए.एम.पी. तथा उद्योग 4.0 तकनीक विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नाहन मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि आए दिन सरकार चुनाव को हटाने का नया बहाना ढूंढती रहती है मगर हकीकत यह है कि जनता से किए गए वायदों को मौजूदा सरकार पूरा नहीं कर पाई है और यही कारण है कि सरकार को पहले से ही हार का आभास हो चुका है।

Jeevan Ayurveda Clinic

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में जनता से किया कोई भी वायदा मौजूदा सरकार पूरा नहीं कर पाई है ऐसे में सरकार के प्रति जनता में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चुनाव टालने के लिए डिजास्टर एक्ट का बहाना बनाया जा रहा है।

मुख्य सचिव ने शरद ऋतु से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की

राकेश गर्ग ने यह भी कहा कि पंचायती राज चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री के बयानों में भी लगातार विरोधाभास देखने को मिल रहा है और अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं राकेश गर्ग ने दावा किया कि आगामी नगर निकाय पंचायती राज चुनाव में भाजपा को जबर्दस्त बहुमत हिमाचल प्रदेश के अंदर मिलेगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhu ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here