हिमाचल समय, सोलन, 29 नवंबर।
शिमला जिला की चौपाल उपमंडल के देवत गांव निवासी गोबिंद सिंह चैंइक को पीएचडी की मानद उपाधिक मिली है। गोबिंद को यह उपाधि उनके शिक्षा व समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए 27 नवंबर को मिली।

हार के डर से चुनाव टाल रही कांग्रेस: राकेश गर्ग
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में पाईटी के पद से अपना सरकारी सेवा का सफर शुरू करने वाले गोबिंद सिंह वर्तमान में प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) के पद पर कार्यरत हैं। वह हिमाचल प्रदेश में लगातार ग्रामीण क्षेत्र के खेलों की प्रमोट करते हैं।
हिमाचल प्रदेश में ड्रॉप रॉ बॉल और टैनिस वॉलीबॉल के फाउंडर मेंबर हैं। हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी इन दोनों खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
आर.ए.एम.पी. तथा उद्योग 4.0 तकनीक विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जन्म व शिक्षा
गोबिंद सिंह चैंइक का जन्म 12 फरवरी 1975 को चौपाल तहसील के देवत गांव में दौलत राम व नारदा देवी के घर हुआ। प्रारंभिक शिक्षा सीनियर सेकंडरी स्कूल देवत में हुई। मैट्रिक से आगे की शिक्षा सीसे स्कूल चौपाल और डिग्री कॉलेज नेरवा से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके उपरांत नागरपुर यूनिवर्सिटी से बीपीईडी, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एमए अर्थशास्त्र और इग्नू से एमए योगा की डिग्री प्राप्त की।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com









