Home डेली न्यूज़ SJVN ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शिमला में पौधारोपण...

SJVN ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शिमला में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया

94
0
SJVN Tree Plantation
 भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में, एसजेवीएन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शिमला में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया।  

हिमाचल समय, शिमला, 24 सितंबर।

 भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में, एसजेवीएन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शिमला में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया।  

Jeevan Ayurveda Clinic

मढ़ी में पोषण माह पर जागरूकता शिविर, 52 लोगों ने लिया हिस्सा

राष्ट्रव्यापी #एक_पेड़_मां_के_नाम अभियान के तहत यह पौधारोपण अभियान शिमला के सुराला गांव के निकट चमियाना रोड पर आयोजित किया गया।

bharat mata ad

अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) तथा सिपन कुमार गर्ग, निदेशक (वित्त) ने पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन किया। श्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने दिसंबर 2025 तक 4,500 पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि 7 अक्तूबर तक बढ़ी

इसके तहत आज ओक, रोडोडेंड्रोन और खुबानी जैसी विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर पर,  सिपन कुमार गर्ग ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया कि वे राष्ट्र के ग्रीन कवर के विस्तार में निरंतर प्रयास सुनिश्चित करने हेतु ऐसे प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लें।

पौधारोपण अभियान में एसजेवीएन, कारपोरेट मुख्यालय, शिमला के विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किया गया #एक_पेड़_मां_के_नाम अभियान, पारिस्थितिकीय अपेक्षाओं को संबोधित करता है और पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूकता को बढ़ावा देता है।  

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here