Home डेली न्यूज़ 4 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक चौहाटा बाजार में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध

4 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक चौहाटा बाजार में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध

91
0
DC Mandi
उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन

मंडी, 4 अक्तूबर।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जन सुरक्षा के दृष्टिगत मंडी शहर के चौहाटा बाजार  में पटाखे  फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जारी किया गया है और 4 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

CM ने अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूध प्रोत्साहन योजना और परिवहन अनुदान की शुरूआत की

उपायुक्त ने बताया कि चौहाटा बाजार मंडी शहर का अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है, जहाँ त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और अन्य समारोहों के दौरान लोग सड़कों के किनारे पटाखे जलाते हैं। पूर्व में यहाँ इस कारण आगजनी की घटनायें भी घट चुकी हैं, जिससे सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति के नुकसान की आशंका बनी रहती है।

dcp ad

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पटाखों की बिक्री या उपयोग से आग लगने और भीड़भाड़ में जनहानि की संभावना रहती है। इसलिए यह प्रतिबंध सार्वजनिक सुरक्षा के हित में आवश्यक है।

अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होगा मिल्क प्रोसेसिंग यूनिटः मुख्यमंत्री

आदेश की अवधि के दौरान चौहाटा बाजार क्षेत्र में किसी भी प्रकार के पटाखे जलाने या फोड़ने पर पूर्ण रोक रहेगी।  उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here