भावना ठाकुर/सोलन।
दयानंद आदर्श विद्यालय के प्रांगण में शहीदी दिवस के अवसर पर तीन वीर शहीदों को याद किया गया। प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश के इन वीर जवानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि आज से लगभग 93 साल पहले इन तीन नवयुवकों ने अपनी जान देश के लिए न्यौछावर कर दी। उन्होंने कुरूर अंग्रेजों की शारीरिक व मानसिक यातनाएं सही और हंसते-हंसते आज ही के दिन फांसी के फंदे पर झूल गए। अध्यापिका अनुराधा के मार्ग दर्शन में फस्ट के नन्हे-मुन्नो ने आजादी के परवाने की मनमोहक प्रस्तुति दी गई और श्रीमती रीटा के मार्ग दर्शन में के.जी कक्षा के छात्रों ने देशभक्तिपूर्ण कविता वाचन किया जिसने सबको सम्मोहित कर दिया। इस अवसर पर उन तीन वीरों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए डायरेक्टर बीना कौशिक के मार्गदर्शन में लघु नाटिका का मंचन किया गया। जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके पश्चात म्यूजिक टीचर संतोष द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई व डांस कोरियोग्राफर संजू के मार्गदर्शन में एक देशभक्ति से ओतप्रोत डांस की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति के नारे लगाए गए।









