Home कल्चर हिमाचल किसान सभा सोलन ब्लॉक का सम्मेलन आयोजित, किसानों के मुद्दों पर...

हिमाचल किसान सभा सोलन ब्लॉक का सम्मेलन आयोजित, किसानों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

8
0

भावना ठाकुर,

13 सितंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन जिले के अंतर्गत हिमाचल किसान सभा सोलन ब्लॉक का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन में किसानों की आय सुरक्षा, स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापना और कृषि नीतियों में सुधार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। किसानों को उनकी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी प्रदान करने की मांग की गई, जो स्वामीनाथन आयोग की C2+50% फॉर्मूले पर आधारित हो। स्थानीय किसानों की उपज के मूल्य संवर्धन के लिए सोलन जिले में टमाटर और लहसुन आधारित प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना की मांग की गई। इसके अलावा, भारत-अमेरिका सहित सभी द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द करने की मांग की गई, जो किसानों के हितों के प्रतिकूल पाए गए हैं। प्रस्तावित बीज विधेयक 2025 को वापस लेने की भी मांग की गई, जिससे किसानों की बीज संप्रभुता और राज्य के अधिकारों की रक्षा हो सके।

सम्मेलन में 25 सदस्यीय नई ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। श्री मनोहर मेहता को अध्यक्ष, नीतीश ठाकुर को सचिव, चंद्र दत्त शर्मा को कोषाध्यक्ष, नवल किशोर और श्रीमती सुमन को उपाध्यक्ष, श्री रवि कांत और सदानंद को संयुक्त सचिव, तथा श्री अमन और टेक चंद को मीडिया सचिव चुना गया। सचिवालय सदस्य के रूप में श्री भुवन ठाकुर और मोहित वर्मा को शामिल किया गया, जबकि अन्य 25 सदस्यों को समिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।

सम्मेलन में पिछले दो वर्षों के कार्यकाल की समीक्षा की गई और किसानों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य की कार्ययोजना तैयार की गई। स्थानीय किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक समिति 18 सितंबर, 2026 को विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here