Home ट्रेंडिंग सीबीएसई स्कूलों के ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों के लिए विशिष्ट रंग...

सीबीएसई स्कूलों के ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों के लिए विशिष्ट रंग योजना शीघ्र होगी निर्धारितः मुख्यमंत्री

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

07 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड, विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म तथा स्कूल भवनों के लिए एक अलग और विशिष्ट रंग योजना अतिशीघ्र निर्धारित की जाए।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड इस वर्ष 1 अक्तूबर से लागू किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूलों के ‘लोगो’ को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों के साथ आवश्यक प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में अनुशासन और समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए दिन में तीन बार उपस्थिति दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई स्कूलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों को सुलभ दरों पर शिक्षा प्रदान की जाएगी, जबकि निजी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षा अपेक्षाकृत महंगी है।
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों में पहले ही शिक्षकों की नियुक्ति कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी कारण से शिक्षकों के पद रिक्त होने पर उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा, ताकि स्टाफ की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में महाधिवक्ता अनूप रतन, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here