Home चुनाव जाने वाली है व्यवस्था पतन की कांग्रेस सरकार: डा. बिन्दल

जाने वाली है व्यवस्था पतन की कांग्रेस सरकार: डा. बिन्दल

6
0

हिमाचल समय न्यूज़,

20 मई /नाहन।

Jeevan Ayurveda Clinic


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही नाहन विधानसभ क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक सरकारी संस्थानों पर ताले जड़े दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बड़ी बेहरमी से इन संस्थानों पर बड़े-बड़े ताले लटका कर जनता के साथ धोखा और विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था पतन की कांग्रेस सरकार जाने वाली है और प्रदेश में भाजपा सरकार आने वाली है।
डा. राजीव बिन्दल आज बुधवार को जिला परिषद के बनकला वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंकिता शर्मा के समर्थन में आयोजित विभिन्न बैठकों और जन सम्पर्क के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान डा. बिन्दल ने धगेड़ा, रामा, सेन की सेर, नावनी जमटा, नेहलीधीड़ा और पंजाहल में चुनाव जन सम्पर्क अभियान में भाग लिया
कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी पंजाहल पीएचसी
डा. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पंजाहल में भाजपा सरकार में खोली गई पीएचसी को बंद कर दिया गया। हिमाचल के इतिहास की कांग्रेस ऐसी सरकार है जिसने साढ़े तीन साल में एक भी विकास का काम नहीं किया उल्टा सरकारी संस्थानों पर ताले जड़े दिए। उन्होंने कहा कि पीएचसी के बंद होने के कारण धारटी क्षेत्र को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। लोगों को उपचार के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है।


पशु चिकित्सालय जमटा और धगेड़ा पर कांग्रेस ने जड़ा ताला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जमटा और धगेड़ा में चल रहे पशु चिकित्सालयों को बिना किसी सोच विचार के बंद कर दिया। धारटी क्षेत्र कृषि पर आधारित है ऐसे में पशु चिकित्सालयों का बंद होना क्षेत्र के लोगों पर एक बड़ा आघात और वज्रपात है।
डा. बिन्दल ने कहा कि एक-एक संस्थान को खोलने के लिए लंबी प्रशासनिक प्रक्रिया से गुजरने के उपरांत कैबिनेट से अप्रूवल होती है, तब जाकर कोई सरकार संस्थान खुलता है। किन्तु कांग्रेस सरकार ने बिना विचार किये भाजपा सरकार में खोले गए संस्थानों को एक साधारण पत्र के माध्यम से बंद कर दिया, यह सब जनता के साथ सरासर अन्याय है।
धारटी क्षेत्र में जितना भी विकास हुआ वह भाजपा सरकार की देन है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि धारटी क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जितना भी विकास का कार्य हुआ वह सब भाजपा सरकार में हुआ। कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल में विकास की ईंट तक नहीं लगाई।
अंकिता शर्मा को आशीर्वाद देने की अपील
डा. राजीव बिन्दल ने बनकला वार्ड़ से भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी अंकिता शर्मा को अपना आशीर्वाद देने के लिए जनता से अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here