Home हिमाचल प्रदेश कुन्नू बाजार में गाड़ी की चपेट में आने से एक बाइक सवार...

कुन्नू बाजार में गाड़ी की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

125
0
ACCIDENT A

हिमाचल समय, पधर, 12 जून।

नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट पर कुन्नू बाजार में वीरवार सुबह 6 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

प्रथम दृष्टि के अनुसार मंडी की तरफ से आ रहा बाइक सवार की कुन्नू में किसी गाड़ी के साथ जोरदार टक्कर हो जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है।

हालांकि सुबह सवेरे बाजार बंद होने से इस सड़क दुर्घटना को मौके पर किसी ने नही देखा। अक्सर कुन्नू बाजार में सड़क के किनारे गाड़ियों की भी पार्किंग रहती है।

वही मृतक युवक लोक निर्माण विभाग में मल्टिटास्क वर्कर के पद पर तैनान था और सुबह ड्यूटी जाने को लेकर किसी समारोह से वापिस अपने घर की तरफ जा रहा था

लेकिन कुन्नू बाजार में दुर्घटना होने से उसकी मौके पर मौत हो गयी है। वही डीएसपी पधर देव राज ने बताया कि पधर पुलिस मोके पर पहुंचकर घटना की छानबीन करने में जुट गई है

और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर गयी है। वही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकता।

नौणी विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन पर राज्य मानव विकास रिपोर्ट पर परामर्श आयोजित

मृतक युवक के परिजन मौके से डेढ़ बॉडी को उठाने पर अड़ गए थे कि पहले गाड़ी ड्राइवर को मौके पर लाया जाये। वही पधर प्रशासन की

तरफ से एसडीएम पधर सुरजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे गए थे। परिजनों को समझाने के बाद डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया आगे की कार्यवाई जारी है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here