Home हिमाचल प्रदेश प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मोहन...

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मोहन लाल ब्राक्टा

145
0
Mohan Lal Brakta
मंडी जिला के अध्ययन प्रवास पर पहुंची हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की जिला स्तरीय बैठक आज यहां सभापति मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मंडी, 14 जून। 

मंडी जिला के अध्ययन प्रवास पर पहुंची हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की जिला स्तरीय बैठक आज यहां सभापति मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल में लोगों को स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल आपूर्ति की जा रही सुनिश्चितः CM

समिति के सदस्य एवं विधायक विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, रीना कश्यप, चंद्रशेखर, लोकेंदर कुमार, दीप राज व अनुराधा राणा विशेष रूप से इसमें उपस्थित रहे।

समिति ने जिला मंडी के अपने प्रवास के दौरान समाज के कमजोर वर्गों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे विकासात्मक कार्यों का अध्ययन किया।

साथ ही समिति ने इस संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श भी किया और उपयोगी सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।

अपने संबोधन में सभापति मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों का दायित्व है।

विशेषतौर पर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का समयबद्ध व त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने मंडी जिला में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष जताया और अधिकारियों से अपने कार्यों में और सुधार लाते हुए निरंतर बेहतर कार्य करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास कार्यों के लिए निधि का आवंटन किया जाता है। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि इस विकास निधि का समुचित व सही ढंग से उपयोग हो।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए प्रदत्त निधि को अनावश्यक रूप से बैंक खातों में जमा रखने की प्रवृत्ति पर कड़ाई से रोक सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इससे कार्यों को अनुमानित लागत में पूरा करने के साथ ही पात्र लोगों को भी समय पर इसका भरपूर लाभ मिलता है।समिति के सभी सदस्यों ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे व बहुमूल्य सुझाव दिए।

बैठक में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मंडी जिला में वित्तीय वर्ष 2022-23, वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 में प्रदत्त कुल बजट एवं उसके सापेक्ष किए गए व्यय की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आश्वस्त किया कि आज की बैठक में माननीय समिति की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों एवं सुझावों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।

वाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

बैठक में पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, समिति के साथ आए अवर

सचिव एवं समिति अधिकारी संजय कुमार, प्रतिवेदक टीकम वर्मा व देवेश पठानिया, वरिष्ठ सहायक देवेंद्र शर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।   

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here