Home हिमाचल प्रदेश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला मंडी में 30 जनवरी को...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला मंडी में 30 जनवरी को 11 बजे दो मिनट का मौन, यातायात रहेगा बंद

42
0
himachal

मंडी, 29 जनवरी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीदी दिवस) के अवसर पर 30 जनवरी, 2026 को दो मिनट का मौन रखा जाएगा। जिला मंडी में प्रातः 11:00 बजे से 11:02 बजे तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

हमीरपुर में 11 विभागों के साथ स्थापित होगा अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर: मुख्यमंत्री

इस दौरान समस्त गतिविधियां स्थगित रहेंगी तथा सड़कों पर भी यातायात दो मिनट के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि निर्धारित समय पर सभी नागरिकों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
उन्होंने सभी विभागों, वाहन चालकों एवं समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर इसमें अपनी सहभागिता जताएं।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here