Home क्राइम नेरवा में पुलिस का बड़ा एक्शन, कोडीन सिरप की 4 शीशियों के...

नेरवा में पुलिस का बड़ा एक्शन, कोडीन सिरप की 4 शीशियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

04 सितंबर / नेरवा (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस के नशा तस्करी विरोधी अभियान के तहत थाना नेरवा को एक और सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नेवटी के समीप एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। वाहन की तलाशी के दौरान कोडीन फॉस्फेट व ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप की 4 शीशियाँ बरामद हुईं, जो अवैध मादक पदार्थों की श्रेणी में आती हैं।

इस मामले में पुलिस ने कार में सवार दो व्यक्तियों—शंकर (आयु 34 वर्ष) और विनोद (आयु 44 वर्ष), दोनों निवासी नेरूवा, जिला शिमला—को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ थाना नेरूवा में धारा 22, 25 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 44/2026 पंजीकृत किया गया है।

पुलिस को संदेह है कि यह सिरप कहीं बड़े नेटवर्क के जरिए सप्लाई की जा रही थी, इसलिए मामले की गहन जांच जारी है। दोनों आरोपियों को जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे सप्लाई चेन और अन्य संभावित संलिप्त लोगों का पता लगाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here