Home क्राइम शिमला पुलिस का रोहड़ू में बड़ा एक्शन, 19.28 ग्राम हेरोइन के साथ...

शिमला पुलिस का रोहड़ू में बड़ा एक्शन, 19.28 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

7
0

भूपेंद्र ठाकुर,

04 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस के नशा तस्करी विरोधी अभियान के तहत रोहड़ू क्षेत्र में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। डिटेक्शन सेल रोहड़ू की टीम को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर मंडली पुल, उप-तहसील जांगला के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 19.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी शुभम, आयु 26 वर्ष, निवासी रोहड़ू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस थाना चिरगांव में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 87/2026 पंजीकृत किया गया है।

बरामद नशे की मात्रा को देखते हुए पुलिस को संदेह है कि आरोपी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस नशा सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here