Home डेली न्यूज़ मंडी जिला को टीबी मुक्त भारत अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार

मंडी जिला को टीबी मुक्त भारत अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार

108
0
Mandi TB Mukt Bharat Abhiyan
टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए मंडी जिले को बेस्ट टीबी स्कोर  पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने प्रदान किया।

मंडी, 28 अक्तूबर।

टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए मंडी जिले को बेस्ट टीबी स्कोर  पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने प्रदान किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में 27.43 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

मंडी जिला की ओर से यह पुरस्कार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया मंडी जिले ने वर्ष 2025 में टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत मरीजों की समयबद्ध पहचान,

उपचार की नियमितता, पोषण सहायता वितरण और जन-जागरूकता गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इन सभी प्रयासों के फलस्वरूप मंडी जिला ने पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह सम्मान अर्जित किया है।

यह टीम भावना की जीत है : अपूर्व देवगन

इस उपलब्धि पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि मंडी जिला ने प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर मिलकर जो प्रयास किए हैं, वही इस सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी टीबी मुक्त समाज की दिशा में इसी समर्पण से कार्य करता रहेगा।

CBSE स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडरः मुख्यमंत्री

मंडी स्वास्थ्य टीम का सराहनीय प्रयास : डॉ. दीपाली शर्मा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार मंडी जिला स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के अथक परिश्रम और जन-सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here