Home राजनीतिक मुख्यमंत्री ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में 27.43 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण...

मुख्यमंत्री ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में 27.43 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

76
0
CM Sukhu Himachal News

हिमाचल समय, सोलन, 28 अक्टूबर।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 27.43 करोड़ रुपये की लागत की 5 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

Jeevan Ayurveda Clinic

CBSE स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडरः मुख्यमंत्री

उन्होंने 8.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सायरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन, 59 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन विश्राम गृह, सेरीघाट का उद्घाटन किया। उन्होंने ममलीग ग्राम पंचायत के बशील में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने ममलीग ग्राम पंचायत के कायसू में 2 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले सौर ऊर्जा संयंत्र और ममलीग में 16.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला भी रखी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

jp hospital ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here