Home डेली न्यूज़ डॉ. शांडिल ने गांव तलांगना में आग लगने की घटना में हुए...

डॉ. शांडिल ने गांव तलांगना में आग लगने की घटना में हुए जानो-माल के नुकसान पर जताया शोक

89
0
Dr Dhani Ram Shandil news
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने सिरमौर के तलांगना गांव में आग लगने की दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।

हिमाचल समय, सोलन, 15 जनवरी ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सिरमौर ज़िला के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घंडूरी के गांव तलांगना में गत रात्रि आग लगने की दुःखद दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति बैठक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

डॉ. शांडिल ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद घटना है। स्वास्थ्य मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here