Home डेली न्यूज़ ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति बैठक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक...

ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति बैठक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

67
0
Solan grievance redressal committee 2026
सोलन में 22 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की तैयारियों का समीक्षा किया गया। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, नागरिकों को समय पर सेवाओं की उपलब्धता और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

हिमाचल समय, सोलन, 15 जनवरी ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में 22 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाली ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की तैयारियों को लेकर आज यहां एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

मंडी के सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोहः अपूर्व देवगन

बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने की। राहुल जैन ने कहा कि समस्या निवारण के साथ-साथ विकास कार्यों को गति प्रदान करने में प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करने से जहां धन की बचत होती है वहीं नागरिकों को समय पर सेवाएं भी मिलती हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाबद्ध तरीकों से विकास कार्यों को समय पर पूरा करें।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी सार्वजनिक शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध समाधान करना सुनिश्चित बनाएं। अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार के निर्णय अनुसार ज़िला में चकौता धारकों को भूमि का मालिकाना हक दिए जाने के मामलों को निर्धारित समयावधि में निपटाया जाए।

APEEX AD


उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सोलन शहर व आस-पास के क्षेत्रों में फल व सब्जी विक्रेताओं की दुकान में मूल्य सूची लगाने तथा समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग,

असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

नगर निगम, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम तथा राजस्व विभाग से सम्बन्धित मदों पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, हिमाचल प्रदेश की परिवीक्षाधीन अधिकारी आस्था, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक में उपस्थित थे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here