Home राजनीतिक 140 साल में कांग्रेस ने सिर्फ भ्रम फैलाया, देश को न संविधान...

140 साल में कांग्रेस ने सिर्फ भ्रम फैलाया, देश को न संविधान का खतरा है न लोकतंत्र का—खतरा है कांग्रेस की झूठी राजनीति से : संदीपनी भारद्वाज

58
0
Himachal Panchayat fund row

हिमाचल समय, शिमला, 28 दिसम्बर ।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस की 140वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा दिए गए बयानों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 140 वर्षों में यदि कुछ किया है तो वह है देश को गुमराह करना, संस्थाओं का दुरुपयोग करना और सत्ता के लिए संविधान की आड़ लेना।

ड्रैगन फ्रूट की सफल खेती से क्षेत्र में मिसाल बने जुकैण के प्रेम चन्द

Jeevan Ayurveda Clinic

आज कांग्रेस जिस संविधान की दुहाई दे रही है, उसी संविधान का सबसे अधिक अपमान कांग्रेस शासनकाल में हुआ है।
संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि मंत्री नेगी का यह कहना कि कांग्रेस के बिना देश को आज़ादी नहीं मिलती, न केवल इतिहास के साथ छेड़छाड़ है बल्कि असंख्य स्वतंत्रता

सेनानियों का अपमान भी है। आज़ादी किसी एक पार्टी की बपौती नहीं थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीनने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने का ढोंग कर रही है, यह सबसे बड़ा राजनीतिक पाखंड है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भाजपा पर देश को बांटने के आरोप पूरी तरह खोखले हैं। देश को जाति, धर्म, क्षेत्र और वोट बैंक में बांटने का काम कांग्रेस ने दशकों तक किया, जबकि भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है।

संवैधानिक संस्थाओं पर हमले के आरोपों को खारिज करते हुए संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि न्यायपालिका, चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों का सबसे अधिक राजनीतिक दुरुपयोग कांग्रेस सरकारों के दौरान हुआ। आज जब कानून अपना काम कर रहा है और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है, तो कांग्रेस को संस्थाएं कमजोर लगने लगी हैं।


पीडीएनए राहत राशि पर कांग्रेस के बयानों को भ्रामक बताते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा के समय हजारों करोड़ रुपये की मदद दी है, जिसमें हाल ही में जारी 601 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त भी शामिल है। यह राशि कोई एहसान नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की

संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कांग्रेस सरकार को चाहिए कि वह श्रेय लेने की राजनीति छोड़कर इस राशि को शीघ्र और ईमानदारी से आपदा प्रभावितों तक पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यह बताएं कि 2023, 2024 और 2025 में मिली केंद्रीय सहायता का कितना हिस्सा वास्तव में पीड़ितों तक पहुंचा और कितना कागजों में ही दबा दिया गया। यदि आज भी लोग बेघर हैं तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार की है।

सरकार के स्नेह के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए जीवन में आगे बढ़ रहे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’

मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा सांसदों पर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल के सांसद प्रदेश के हितों के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं, जबकि कांग्रेस के मंत्री दिल्ली को कोसने के बजाय यह बताएं कि राज्य सरकार ने राहत, पुनर्वास और विकास के लिए क्या ठोस कदम उठाए हैं।


संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सत्ता, परिवारवाद और अवसरवाद से भरा रहा है, जबकि भाजपा की विचारधारा राष्ट्र, संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने वाली है। प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के झूठे नारों और खोखले दावों को भली-भांति समझ चुकी है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here