Home डेली न्यूज़ गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए...

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक एवं अविस्मरणीय विदाई समारोह

52
0
Gurukul International School Solan
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2025 का भावुक एवं अविस्मरणीय विदाई समारोह ‘आपरच्छन’ थीम के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया।

हिमाचल समय, सोलन, 29 दिसम्बर ।

दिनांक 29 दिसंबर, 2025 को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन का प्रांगण भावनाओं, स्मृतियों और सुनहरे सपनों से सराबोर हो उठा, जब गुरुकुल परिवार ने कक्षा 12वीं (सत्र 2025–26) के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामयी, सुसंस्कृत एवं हृदयस्पर्शी विदाई समारोह का आयोजन किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

140 साल में कांग्रेस ने सिर्फ भ्रम फैलाया, देश को न संविधान का खतरा है न लोकतंत्र का—खतरा है कांग्रेस की झूठी राजनीति से : संदीपनी भारद्वाज

यह अवसर केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि अनुशासन, परिश्रम, मित्रता और संस्कारों से भरे विद्यालय जीवन को ससम्मान विदा करने का एक भावुक क्षण था।

इस वर्ष विदाई समारोह की थीम ‘आपरच्छन’ रखी गई, जिसका भावार्थ था—विद्यार्थियों में वर्षों से संचित प्रतिभा, आत्मविश्वास, मूल्य और संस्कार अब जीवन के नए मंच पर उजागर होने को तत्पर हैं। विद्यालय परिसर को अत्यंत आकर्षक, सौम्य एवं सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया था, जिसने समारोह की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ , विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० लखविंदर कौर अरोड़ा, हेड गर्ल तथा हेड बॉय की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रज्ज्वलित दीपक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, आशा और सतत प्रगति का प्रतीक बना।

यरमैन दिनेश गर्ग की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की तथा विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास और भी प्रबल हुआ।

समारोह के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अनेक रचनात्मक, मनोरंजक एवं व्यक्तित्व-विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और गरिमा के साथ

इनमें सहभागिता निभाई। विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों का मनोबल और आत्मविश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक एवं बहुप्रतीक्षित क्षण रैंप वॉक रहा, जिसमें कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ कदम रखा। यह रैंप वॉक वर्षों की मेहनत, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास का जीवंत प्रदर्शन था, जहाँ हर मुस्कान में सपनों की चमक स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

विद्यालय की हेड गर्ल अनविशा ठाकुर सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपने भावपूर्ण वक्तव्यों में कहा कि गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल उनके लिए केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है।

उन्होंने सभी अध्यापकों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासन और स्नेह ने उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाया है।

कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने गीत, संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने वरिष्ठों के प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। इन प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास और भावनाओं से भर दिया।

समारोह के समापन अवसर पर अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा आज यह बहुत ही भावुक पल है जब हम कक्षा 12वीं के छात्रों कोविद्यालय से विदा कर रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं विद्यालय के छात्रों से यह एक वादा चाहता हूं कि वह सबकक्षा 12वीं में अच्छे अंकों से पास होकर विद्यालय का नाम

रोशन करेंगे । तत्पश्चात प्रधानाचार्या डॉ० लखविंदर कौर अरोड़ा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विद्यालय की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनकी उपलब्धियों, अनुशासन,

नेतृत्व क्षमता और सहभागिता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय के आदर्श वाक्य ‘स्वयं से पहले सेवा’ को जीवन का मूल मंत्र बनाकर आगे बढ़ने तथा समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बनने का संदेश दिया।

चेयरमैन सर ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल पथ की कामना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सभी विद्यार्थी विद्यालय मैस में एकत्रित हुए, जहाँ भोजन, आपसी संवाद, हँसी-ठहाकों और मधुर स्मृतियों का सिलसिला चलता रहा। डीजे की धुन पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया तथा मित्रों एवं प्रिय शिक्षकों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इन अनमोल पलों को सहेजा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया—

दिव्यांशी शर्मा— मिस गुरुकुल

जतिन — मास्टर गुरुकुल

निवांशिका चौहान— मिस पर्सनैलिटी

रचित कपूर— मास्टर पर्सनैलिटी

अपूर्वा भंडारी— मिस एलिगेंट

भव्य अवस्थी—मास्टर डेंडिफाइड

ड्रैगन फ्रूट की सफल खेती से क्षेत्र में मिसाल बने जुकैण के प्रेम चन्द

समग्र रूप से यह विदाई समारोह प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन, चेयरमैन सर की प्रेरक उपस्थिति, प्रधानाचार्या के नेतृत्व, शिक्षकों के अथक प्रयास तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

 हँसी, आँसू, आशाएँ और सपनों से सजा यह आयोजन विद्यार्थियों के जीवन की अमूल्य स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा। गुरुकुल परिवार ने अपने इन होनहार विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ आत्मीय विदाई दी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here