Home डेली न्यूज़ पौंग झील किनारे मृत मिल रहे प्रवासी परिंदे, लोगों में वर्ड फ्लू...

पौंग झील किनारे मृत मिल रहे प्रवासी परिंदे, लोगों में वर्ड फ्लू की दशहत।

37
0
Pong Dam Lake News
पौंग झील के किनारे जवाली (कांगड़ा) में प्रवासी परिंदे मृत मिलने से वर्ड फ्लू या जहरीली दवा का संदेह, लोगों में दहशत का माहौल।

हिमाचल समय, शिमला, 29 दिसम्बर ।
पौंग झील किनारे वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर कई जगहों पर विदेशी परिंदे मृत मिलने से लोगों में दशहत का माहौल है। दो-तीन वर्ष पहले भी झील में आने वाले प्रवासी परिंदों को वर्ड फ्लू फैलने से कई परिंदों की मौत हो गई थी

CONGRESS

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक एवं अविस्मरणीय विदाई समारोह

Jeevan Ayurveda Clinic

अब सवाल यह पैदा हो रहा है कि क्या प्रवासी परिंदे वर्ड फ्लू से मर रहे हैं या फिर इनको जहरीली दवाई डालकर मारा जा रहा है। प्रवासी परिंदों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला वन्य प्राणी विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर प्रतिबंध के बाद धड़ल्ले से बिजाई हो रही है तथा इसी की आड में इन प्रवासी परिंदों का शिकार हो रहा है। पर्यावरण प्रेमियों ने कहा कि झील किनारे हाल ही में विस्फोटक सामग्री से गायों के जबड़े उड़ जाने से उनकी मौत हो चुकी है तथा अंदेशा है कि इनका प्रयोग प्रवासी परिंदों के शिकार के लिए किया जा रहा है।

140 साल में कांग्रेस ने सिर्फ भ्रम फैलाया, देश को न संविधान का खतरा है न लोकतंत्र का—खतरा है कांग्रेस की झूठी राजनीति से : संदीपनी भारद्वाज

फसलों में जहरीली दवाई डालकर भी प्रवासी परिंदों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। पर्यावरण प्रेमियों ने कहा कि लोग जंदरियां लगाकर भी प्रवासी परिंदों को मार रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने कहा कि इससे पहले भी झील किनारे प्रवासी परिंदों के पंखों के ढेर मिले थे तो विभागीय अधिकारियों ने यह कहकर पल्लू झाड़ लिया था कि झील किनारे

रहने वाले सियार इनको मार रहे हैं लेकिन सही मायने में इनका शिकार किया गया था। लगातार प्रवासी पक्षियों को निशाना बनाया जा रहा है लेकिन वन्य प्राणी विभाग को इनकी कोई परवाह नहीं है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here