Home क्राइम एनडीपीएस मामले में नशा तस्कर को 2 वर्ष के कठोर कारावास की...

एनडीपीएस मामले में नशा तस्कर को 2 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

55
0

भूपेंद्र ठाकुर,

08 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध की गई प्रभावी विवेचना एवं न्यायालय में सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में आरोपी को सजा दिलाने में सफलता प्राप्त हुई है।

आज दिनांक 07.08.2026 को माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2, शिमला की अदालत ने पुलिस थाना वेस्ट शिमला के अभियोग संख्या 41/2022, अधीन धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम में आरोपी रणवीर सिंह पुत्र श्री रूप लाल, निवासी सुंदरनगर, मंडी को 2 वर्ष के कठोर कारावास तथा ₹25,000 जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

उक्त मामले में पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लगभग 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की थी। मामले की वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत विवेचना तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी के आधार पर अभियुक्त को सजा सुनाई गई।

शिमला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ-साथ प्रत्येक मामले में गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि अपराधियों को कानून के अनुसार दंडित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here