भूपेंद्र ठाकुर,
08 अगस्त / शिमला।
शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कुमारसैन में दिनांक 30.07.2026 को अभियोग संख्या 57/2026, अधीन धारा 15 एवं 29 ND&PS Act पंजीकृत किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सैंज क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी की तलाशी लेकर उसकी डिक्की से लगभग 5 किलोग्राम अफीम डोडा/पोस्त (Poppy Straw) बरामद किया था। मौके से मुख्य आरोपी पिंकू राम (42 वर्ष), निवासी तहसील कुमारसैन, जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया था।

मामले की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों एवं Backward Linkage के आधार पर पुलिस ने इस मामले के मुख्य सप्लायर बिट्टू ठाकुर (31 वर्ष), निवासी तहसील आनी, जिला कुल्लू की पहचान की। जांच में उसकी भूमिका मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आने पर उसे धारा 29 ND&PS Act के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।








