Home ट्रेंडिंग चूड़धार क्षेत्र में रास्ता भटके चार श्रद्धालुओं को शिमला पुलिस ने रातभर...

चूड़धार क्षेत्र में रास्ता भटके चार श्रद्धालुओं को शिमला पुलिस ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर सुरक्षित बचाया

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

14 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

रविवार की रात्रि को 112 कंट्रोल रूम शिमला के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चूड़धार यात्रा से वापस लौट रहे कुछ श्रद्धालु जंगल में रास्ता भटक गए हैं और उन्हें अपनी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना चौपाल की टीम ने बिना समय गंवाए दुर्गम एवं घने जंगल वाले चूड़धार क्षेत्र में रात के समय सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने कठिन परिस्थितियों और अंधेरे के बावजूद लगातार तलाश अभियान चलाया।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने आधी रात को दो युवकों को पताल खड्ड की ओर जंगल से सकुशल रेस्क्यू किया। इसी दौरान दो अन्य श्रद्धालुओं—एक दंपति—के भी रास्ता भटकने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने अपना अभियान जारी रखते हुए दोनों को भी चूड़धार क्षेत्र में तलाश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया तथा पुलिस टीम द्वारा उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा रहा है।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में राहुल (22 वर्ष) तथा साकेत (21 वर्ष) निवासी मोहाली, पंजाब शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राहुल (26 वर्ष) एवं उनकी पत्नी मधु (24 वर्ष), निवासी जिला करनाल, हरियाणा को भी चूड़धार क्षेत्र में रास्ता भटकने के बाद पुलिस टीम द्वारा तलाश कर सकुशल रेस्क्यू किया गया। सभी चारों व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

शिमला पुलिस के जवानों ने रात के अंधेरे और दुर्गम जंगल में साहस, तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए चार लोगों की जान सुरक्षित बचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here