Home डेली न्यूज़ सिरमौर के तलांगना गांव में भीषण अग्निकांड, छह लोगों की मौत

सिरमौर के तलांगना गांव में भीषण अग्निकांड, छह लोगों की मौत

72
0
Talanga village fire
सिरमौर के तलांगना गांव में भयानक अग्निकांड में 6 लोग जिंदा जल गए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया और प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घायलों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।

हिमाचल समय, सिरमौर, 15 जनवरी ।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र की घंडूरी पंचायत के तलांगना गांव में देर रात भीषण आग लगने की घटना में छह लोगों की मृत्यु हो गई। आग में मकान के अंदर सो रहे तीन बच्चे सहित परिवार के सदस्य जिंदा जल गए। एक व्यक्ति घायल अवस्था में सुरक्षित बचाया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति: जयराम ठाकुर

सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एलपीजी सिलिंडर फटने से आग भड़क गई। आग की चपेट में परिवार के कई घर आ गए।

एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि आग में विजय सिंह, भीम सिंह और मीन सिंह के घर जलकर राख हो गए। इंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय यशवंत सिंह का घर भी पूरी तरह जल गया। इस दुर्घटना में माघी त्योहार मनाने आई इंद्रा की दो बेटियां, उनके तीन बच्चे और एक दामाद जिंदा जलकर मारे गए। दूसरा दामाद लोकेंद्र (42) घायल है और उसका सीएचसी नौहराधार में इलाज चल रहा है।

मृतकों की सूची:

  1. नरेश कुमार (50), पुत्र दुर्गा राम
  2. तृप्ता (44), पत्नी नरेश कुमार
  3. कविता (36), पत्नी लोकेंद्र
  4. कृतिका (13), पुत्री लोकेंद्र
  5. सारिका (13), पुत्री लोकेंद्र
  6. कार्तिक (3), पुत्र लोकेंद्र

लोकेंद्र ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे परिवार सो गया था। सुबह करीब 3 बजे कमरे में धुआँ फैलने और रसोई में धमाका होने के बाद आग लगी। इसके साथ ही इंद्रा देवी की पशुशाला में भी आग लग गई, जिसमें दो गाय और एक बछड़ी जिंदा जल गई।

APEEX AD

ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति बैठक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घायलों को बेहतर उपचार की सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना की गंभीरता से जांच करने और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार ने भी इस हृदयविदारक घटना पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता, उचित मुआवजा एवं पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here