भावना ठाकुर,
11 सितंबर / सोलन।
सोलन, 11 सितंबर 2026: साई इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को खेल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री रमिंदर बावा तथा प्रिंसिपल श्रीमती मीरा गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही।
खेल दिवस में सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे विद्यार्थियों के लिए कलर रेस, बोतल उठाओ, स्पेलिंग मैच, शू रेस और लेमन रेस जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। वहीं, वरिष्ठ विद्यार्थियों ने सैक रेस, वन-लेग रेस, नीडल एंड थ्रेड, दौड़ और रिले रेस में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान मार्च पास्ट, ज़ुम्बा तथा नर्सरी के विद्यार्थियों द्वारा विशेष पी.टी. प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया।
खेल दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना रहा। दिनभर चले कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी उत्साह और उमंग से भरे यादगार पल संजोए।
नर्सरी के अयान, प्राणवी, हर्षित विजेता रहे।
🏆 हाउस चैंपियनशिप परिणाम
🥇 मून हाउस — प्रथम स्थान
🥈 जूपिटर हाउस — द्वितीय स्थान
🥉 अर्थ हाउस — तृतीय स्थान
खेल दिवस का समापन विद्यार्थियों के उत्साह और शानदार खेल भावना के साथ हुआ।








