भावना ठाकुर,
17 अक्टूबर / सोलन।
शिकायत के अनुसार तनु 14-10-2026 को ननखड़ी से नेपाल जाने के लिए निकला था। शिमला बस अड्डे पर उसे एक नेपाली मूल का व्यक्ति मिला, जिसके साथ वह बस से सोलन पहुंचा। यहां शराब की दुकान से शराब खरीदी गई और तीन अन्य व्यक्ति भी उनके साथ शामिल हो गए। तनु स्वेच्छा से इन सभी व्यक्तियों के साथ शराब का सेवन करता रहा और काफी समय तक उनके साथ पैदल घूमता रहा। रात करीब 8:40 बजे ये पांचों व्यक्ति सीसीटीवी कैमरों में एक साथ पैदल जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद अधिक नशे की हालत में तनु वहीं रुक गया और उसके साथी उसका बैग, जिसमें नकदी व मोबाइल फोन था, लेकर चले गए।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि इस प्रकरण में शिकायतकर्ता के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है। स्वयं शिकायतकर्ता ने भी मारपीट की कोई शिकायत नहीं की है और न ही उसके शरीर पर चोट के कोई निशान पाए गए हैं। मारपीट से संबंधित कोई भी सूचना तथ्यहीन है।
मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों पर भरोसा कर उनके साथ न जाएं, यात्रा के दौरान बड़ी नकदी साथ रखने से बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें।








