भावना ठाकुर,
17 अक्टूबर / सोलन।
सोलन कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव मे रितिक सिंह ने NSUI के अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। उनकी इस जीत पर समर्थकों एवं छात्र साथियों में खुशी की लहर है।

रितिक सिंह ने अपनी जीत के लिए सभी छात्रों, साथियों एवं समर्थकों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और कहा कि वे छात्र हितों की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए सभी विद्यार्थियों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
इस शानदार जीत के लिए रितिक सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।








