Home क्राइम दो गुटों में मारपीट का मामला, 6 आरोपी गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

दो गुटों में मारपीट का मामला, 6 आरोपी गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

26
0

भावना ठाकुर, सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

29 मार्च । गर्ल्स स्कूल, सोलन के पास दो गुटों के बीच पूर्व विवाद के चलते हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना सदर, सोलन में मामले दर्ज करवाए हैं।

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष ने पहले ही मामला दर्ज करवा दिया था, जिसके बाद देर रात दूसरे गुट ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई। दूसरे गुट के शिकायतकर्ता साहिल वर्मा पुत्र प्रीतम वर्मा (निवासी गाँव बमोत, तहसील कसौली) ने आरोप लगाया कि 25 मार्च को चिल्ड्रन पार्क में उसके मित्र अक्षत और अब्बू के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद अब्बू और अजय ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी। 28 मार्च को अजय के कहने पर वह गर्ल्स स्कूल के बाहर पहुंचा, जहाँ अजय, चिराग, कार्तिक, अभिषेक, हर्ष व अन्य पहले से डंडे, खुखरी एवं तलवार लेकर मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने उसे जबरन V2 की ओर खींचकर डंडों से मारपीट की, जिससे चोटें आईं।

इस संबंध में थाना सदर, सोलन में अभियोग संख्या 0080/2026, दिनांक 28.03.2026, धारा 126(2), 115(2), 191(2), 191(3), 190, 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियोग संख्या 0079/2026 के तहत: साहिल, प्रणय, अक्षित – तीनों कसौली के निवासी। कुमार, कार्तिक , साहिल तीनों वार्ड नंबर 07, धोबीघाट, सोलन के निवासी।

पुलिस ने बताया कि मारपीट में प्रयुक्त तेजधार हथियारों एवं डंडों की बरामदगी के साथ ही मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच प्राथमिकता से हर पहलू पर जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here