Home क्राइम शिमला पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन तस्करी के दो...

शिमला पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन तस्करी के दो सप्लायर गिरफ्तार

13
0

भूपेंद्र ठाकुर/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

29 मार्च।

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर सख्त प्रहार किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी से हेरोइन बरामद करने के बाद आगे की जांच करते हुए उसके दो सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 मार्च 2026 को मुखबिर खास की सूचना पर बडियारा में कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित कुमार उर्फ बनी, निवासी गांव सुंधा भौंडा, तहसील चिरगांव, जिला शिमला के कब्जे से करीब 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया था। इस संबंध में थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।

मामले की गहन जांच एवं बैकवर्ड लिंक जांच के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दिनांक 28 मार्च 2026 को चिट्टे की इस खेप के सप्लायर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिशु पाल पुत्र श्री नरेंद्र (आयु 43 वर्ष) और रवि चौहान पुत्र श्री दीना नाथ (आयु 31 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों निवासी गांव बरटू, डाकघर सीमा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला हैं।

दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के अंतर्गत नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here