Home डेली न्यूज़ हिमाचल में एक सप्ताह भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पांच जिलों में ऑरेंज...

हिमाचल में एक सप्ताह भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पांच जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

32
0

भूपेंद्र ठाकुर/शिमला।

29 मार्च।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में आज से अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 मार्च से 3 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।मौ सम विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए 29 मार्च को ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने से फसलों और बागवानी को नुकसान हो सकता है। प्रशासन ने किसानों और बागवानों को सतर्क रहने की सलाह दी है विभाग ने 28 से 30 मार्च तथा 2-3 अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान कमजोर संरचनाएं, बिजली के खंभे और पेड़ गिर सकते हैं। यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया गया है।राजधानी शिमला में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 और 30 मार्च, 2 और 3 अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 1 अप्रैल को सिर्फ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। बर्फबारी और बारिश के कारण सड़कें बंद हो सकती हैं, खासकर रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा और अन्य ऊंचे मार्गों पर। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here