Home क्राइम शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी में एक आरोपी को दबोचा, 12 ग्राम...

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी में एक आरोपी को दबोचा, 12 ग्राम हेरोइन बरामद

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

07 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने चिट्टा/हेरोइन की बरामदगी के संबंध में कार्रवाई की है। दिनांक 06.10.2026 को पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सोलन से शिमला की ओर आ रही एक बस में रमन हिमालवी, आयु 35 वर्ष, तहसील ठियोग, जिला शिमला भारी मात्रा में चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बस को शोघी पुलिस चौकी के समीप रोककर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल लगभग 12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में अभियोग संख्या 212/2026 दिनांक 07.10.2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रमन हिमालवी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here