भावना ठाकुर,
14 अक्टूबर / सोलन।
स्टार कराटे एकेडमी की होनहार खिलाड़ी साक्षी ठाकुर ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। हमीरपुर में आयोजित अंडर-19 मेजर गेम्स की कराटे प्रतियोगिता में साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

साक्षी ठाकुर इस प्रतियोगिता में सोलन जिला की ओर से भाग ले रही थी। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही साक्षी का चयन नेशनल गेम्स (SGFI National) के लिए भी हो गया है।
इस उपलब्धि पर स्टार कराटे एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक Sensei Rohit Zinta ने बताया कि, “साक्षी का प्रदर्शन इस प्रतियोगिता में बेहद शानदार रहा। उसने कड़ी मेहनत और अनुशासन से ये सफलता हासिल की है। हमें पूरा विश्वास है कि वो नेशनल में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करेगी।”
साक्षी की इस सफलता से पूरे सोलन जिला और स्टार कराटे एकेडमी में खुशी की लहर है।
इस सफलता के लिए साक्षी के अभिभावकों के साथ-साथ एकेडमी की प्रेसिडेंट नेहा ठाकुर और कोषाध्यक्ष संजय मेहता ने भी साक्षी को बधाई दी और नेशनल गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद दिया।








