Home अध्यात्म कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 7 से 9 अक्टूबर तक गेयटी थिएटर शिमला...

कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 7 से 9 अक्टूबर तक गेयटी थिएटर शिमला में आयोजित होगा चौथा ‘बाल रंगमंच महोत्सव’

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

24 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

बच्चों की कल्पनाशीलता, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ‘बाल रंगमंच महोत्सव’ के चौथे संस्करण का आयोजन 7 से 9 अक्टूबर, 2026 तक गॉथिक हॉल, गेयटी थिएटर, शिमला में किया जा रहा है। लगातार चार वर्षों तक इस आयोजन को आगे बढ़ाने के पीछे टीम कीकली का रंगमंच और बच्चों के प्रति वही जुनून, विश्वास और समर्पण है। बाल रंगमंच महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों की आवाज़, कल्पना और सपनों को मंच देने की एक निरंतर यात्रा है। चौथे वर्ष में भी इस सफर को जारी रखना आयोजकों के लिए गर्व और प्रेरणा दोनों का विषय है।

महोत्सव की तैयारियों के तहत सभी प्रतिभागी टीमों का अभ्यास (ड्रेस रिहर्सल) 22 से 24 सितंबर तक रखा गया है। इस वर्ष महोत्सव में 15 प्रमुख शिक्षण व सामाजिक संस्थाएँ उत्साहपूर्वक अपनी नाट्य प्रस्तुतियाँ देंगी, जिसके साथ दो विशेष स्क्रीनिंग्स का आयोजन भी किया गया है।

प्रतिभागी संस्थाएँ एवं उनकी प्रस्तुतियाँ:

  • स्वर्ण पब्लिक स्कूल, टूटीकंडी: ‘लिटल हैंड्स, बिग डिफरेंस’ (लेखक: मंजुला, क्रिएटिव डायरेक्टर: रूपेश भीमटा)
  • सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भट्टाकुफर: ‘उपहास’ (लेखक: रणजोध सिंह, क्रिएटिव डायरेक्टर: विवेक मोहन)
  • ईसीआई शैले डे स्कूल, हाई कोर्ट: ‘बूढ़ों का गांव’ (लेखक: संदीप शर्मा, क्रिएटिव डायरेक्टर: संजीव अरोड़ा)
  • संभोटा तिब्बतन स्कूल, छोटा शिमला: ‘पिदू चिड़ू’ की कथा (लेखक: किशन श्रीमन, क्रिएटिव डायरेक्टर: संजीव अरोड़ा)
  • जी.एस.एस.एस. कदौर, शोघी: ‘मिनी जंगल प्लॉट’ (लेखक: जयवंती डिमरी, क्रिएटिव डायरेक्टर: कुमार शानू)
  • डी पी एस शिमला: ‘विश्वास’ (लेखक: गंगा राम राजी, क्रिएटिव डायरेक्टर: विवेक मोहन)
  • रूट्स कंट्री स्कूल, बागी: ‘बिशुरी जलेबी पकौड़े’ (लेखक: ऋचा कश्यप, क्रिएटिव डायरेक्टर: संजीव अरोड़ा)
  • जी.एस.एस.एस सराोग, ठियोग: ‘द सॉइल रिमेम्बर्स’ (लेखक: श्रेया नेगी, क्रिएटिव डायरेक्टर: कुमार शानू)
  • पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटू: ‘यादों का बटन’ (लेखक: अंकुश भारती, क्रिएटिव डायरेक्टर: रूपेश भीमटा)
  • सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, ढली: ‘मुआवजा’ (लेखक: डॉ. कंवर दिनेश सिंह, क्रिएटिव डायरेक्टर: रूपेश भीमटा)
  • लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल, मंझयाट: ‘द अनसीन कर्स’ (लेखक: कीरतनूर कौर, क्रिएटिव डायरेक्टर: कुमार शानू)
  • लक्ष्य पब्लिक स्कूल, अर्की: ‘वरदानी पीपल’ (लेखक: पीयूष और दृष्टि, क्रिएटिव डायरेक्टर: कुमार शानू)
  • मॉडल चिल्ड्रेंस होम, मशोबरा: ‘ए ट्रिप टू शिमला’ (लेखक: शगुन, क्रिएटिव डायरेक्टर: विवेक मोहन)
  • सर्वोदय बाल आश्रम, रूकवूड: ‘द कॉफी शॉप’ (लेखक: किआन अमरीक ठाकुर, क्रिएटिव डायरेक्टर: आदर्श)
  • बाल आश्रम, टूटीकंडी: ‘शक्कर खोरा’ (लेखक: कमल पुर्थी, क्रिएटिव डायरेक्टर: रूपेश भीमटा)

विशेष प्रस्तुतियाँ:

  • इंस्टीट्यूट ऑफ चिल्ड्रन विद स्पेशल एबिलिटीज़ (बॉयज़), ढली: ‘यूनिटी इज़ स्ट्रेंथ’ (क्रिएटिव डायरेक्टर: विवेक मोहन)
  • ‘दास्तान-ए-बचपन’ (प्रस्तुतकर्ता: दीक्षा और तस्नीम)

इस महोत्सव की गरिमामयी उपस्थिति में सम्माननीय अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता एवं रंगकर्मी दिव्या जगदाले और डैन धनोआ उपस्थित रहेंगे। बच्चों की इन नाट्य प्रस्तुतियों का मूल्यांकन अनुभवी निर्णायक मंडली द्वारा किया जाएगा, जिसमें डॉ. पूर्णिमा चौहान, अनुराधा दर और आस्था शुक्ला चड्ढा शामिल हैं। इस संपूर्ण रंगमंच यात्रा को सही दिशा देने में वरिष्ठ रंगमंच विशेषज्ञ श्रीयुत श्रीनिवास जोशी, जवाहर कौल और रंजन कौशल तथा क्रिएटिव डायरेक्टर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

महोत्सव को सफल और संभव बनाने के लिए टीम कीकली ने अपने सभी सहयोगियों—भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, AU Small Finance Bank, La Himalayas, मीडिया पार्टनर Himachal Tonite, ‘विचलित’ अजय, गेयटी प्रबंधन, सभी संस्थागत सहयोगियों और गुमनाम दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही आयोजकों ने सभी विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों, बाल कलाकारों, विद्यार्थियों और स्थानीय रचनात्मक समुदाय का विशेष धन्यवाद किया है, जिनके विश्वास और सहयोग ने इस मंच को जीवंत बनाया है।

बाल रंगमंच महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों की आवाज़, कल्पना और सपनों को मंच देने की एक निरंतर यात्रा है। चौथे वर्ष में भी इस सफर को जारी रखना हमारे लिए गर्व और प्रेरणा दोनों है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here