Home ट्रेंडिंग सोलन में होंगे 200 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 26 अगस्त को

सोलन में होंगे 200 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 26 अगस्त को

5
0

भावना ठाकुर,

21 अगस्त / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के 200 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 26 अगस्त, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली, ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन में आयोजित किए जाएंगे।


यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट व आयु 25 से 58 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा उक्त पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली, ज़िला रोज़गार कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here