Home कल्चर रक्त चंदन से निर्मित हिमाचल का पहला देव रथ तैयार

रक्त चंदन से निर्मित हिमाचल का पहला देव रथ तैयार

26
0

-13 व 14 मार्च को कशलोग में होंगे देव हरसंग ऋषि जी के रथ के सिंगार व धार्मिक अनुष्ठान

संवाददाता /कशलोग (सोलन)। क्षेत्र के आराध्य देव श्री देव हरसंग ऋषि जी के नए देव रथ के सिंगार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के लिए शुभ मुहूर्त घोषित कर दिया गया है। देवता जी की कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह पावन कार्यक्रम 13 मार्च 2026 को देवता जी के मंदिर कशलोग में विधि-विधान के साथ सम्पन्न होगा।
विशेष बात यह है कि देव हरसंग ऋषि जी का यह देव रथ हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा देव रथ है जो पवित्र रक्त चंदन की लकड़ी से निर्मित किया गया है। पारंपरिक कारीगरों द्वारा तैयार किए गए इस रथ के निर्माण में एक भी कील (किलो) का प्रयोग नहीं किया गया है, जिससे इसकी पारंपरिक और धार्मिक महत्ता और भी बढ़ जाती है।
कमेटी के अनुसार देवता जी के रथ के सिंगार का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को सुबह 8:15 बजे के बाद से 10:00 बजे से पहले तक निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात देवता जी के मौहरे को उठाकर रथ में विराजमान करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10:00 बजे के बाद से 11:00 बजे से पहले तक रहेगा। इसी दिन धार्मिक अनुष्ठान की पूर्ण आहुति भी दी जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic


इसके अलावा 14 मार्च 2026 को संक्रान्ति के दिन देवता जी के रथ को मंदिर से बाहर निकालने का शुभ मुहूर्त सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक तय किया गया है।
देवता जी की कमेटी ने सभी देव भक्तों, श्रद्धालुओं, देव कारदारों, बजन्तरियों, देवकरुओं तथा समिति के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय के अनुसार देवता हरसंग ऋषि जी के मंदिर कशलोग में पहुंचकर इस पावन धार्मिक आयोजन में भाग लें और देव आशीर्वाद प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here