Home डेली न्यूज़ लहसुन वितरण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

लहसुन वितरण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

79
0
Lahsun Vitaran Gohar
जाईका परियोजना चरण–II के अंतर्गत ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई गोहर की पहल

गोहर, 3 अक्तूबर।

जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाईका) के अंतर्गत चल रही हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना, चरण–II के तहत ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई गोहर द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से लहसुन वितरण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश के लिए दो नए केंद्रीय विद्यालय मंजूर: शिक्षा मंत्री

कार्यक्रम के अंतर्गत एफआईएस गवाड़, सुरथी-थाची, गद्दीमन-मझोठी, बरजोरू-कोट, खरखन खड्ड-लेहोटी, देओली-देलग टिक्करी, कंसा खड्ड-पलहोटा, नोगी खड्ड-काण्डलू और काण्डलू-बिठरी क्षेत्रों में लहसुन की फसल के प्रदर्शन प्लॉट लगाए गए। इस अवसर पर किसानों को खेत की तैयारी और बुआई की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

dcp ad

अधिकारियों ने बताया कि खेतों की उचित तैयारी से बुआई के समय गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है। किसानों को जीएचसी-1 किस्म का लहसुन वितरित किया गया। इसके उपरांत आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में बुआई की वैज्ञानिक विधि का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आमतौर पर किसान पौधों और पंक्तियों के बीच बहुत कम दूरी रखते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई, जिसे उन्होंने मौके पर ही अपनाया और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

साथ ही, किसानों को उठी हुई क्यारियों में लहसुन की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीकों के बीच के अंतर को स्वयं अनुभव कर सकें। किसानों ने स्वीकार किया कि पहले वे पौधों के बीच पर्याप्त दूरी नहीं रखते थे, लेकिन अब नई विधि अपनाने से उन्हें बेहतर पैदावार और गुणवत्ता की उम्मीद है।

हिमाचल में विश्व स्तरीय एम्स किसी सपने के सच होने जैसा है : जयराम ठाकुर

कार्यक्रम के दौरान किसानों को किचन गार्डन स्थापित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया, जिससे वे अपने परिवार की सब्जी की आवश्यकताएं घर पर ही पूरी कर सकें।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती के लिए प्रेरित करना और उनकी आय में वृद्धि करना है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here