Home राजनीतिक सुधीर शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कांग्रेस विधायकों का विधानसभा...

सुधीर शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कांग्रेस विधायकों का विधानसभा अध्यक्ष को पत्र

107
0
Sudhir Sharma news
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के विधायक BJP विधायक सुधीर शर्मा के ख़िलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लेकर आए हैं.

हिमाचल समय, शिमला, 02 सितम्बर।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के विधायक BJP विधायक सुधीर शर्मा के ख़िलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लेकर आए हैं. यह नोटिस मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की छवि को धूमिल करने और भ्रामक प्रचार को लेकर लाया गया है.

Jeevan Ayurveda Clinic

कोट स्कूल भवन में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा असुरक्षित घोषित करने की मांग

विधानसभा अध्यक्ष को सुधीर शर्मा ने भी पत्र लिखा था और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया था. कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि यह विशेषाधिकार हनन है.

dcp ad

जब विधानसभा अध्यक्ष ने यह फ़ैसला भी नहीं किया था कि उनके लिखे पत्र को प्रिविलेज कमेटी को भेजा जाए या नहीं, उससे पहले सुधीर शर्मा ने इसे सार्वजनिक कर दिया.

चंबा-भरमौर मार्ग बहाली में लगेगा 10 दिन का वक्त, चंबा ज़िला में 1100 करोड़ रुपये का नुकसान

कांग्रेस विधायकों का तर्क है कि यह आचरण सदन की मर्यादा के ख़िलाफ़ है और संवैधानिक स्थिति का भी उल्लंघन है. ऐसे में उनके ख़िलाफ विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए.

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here