Home राजनीतिक मॉनसून सत्र के अंतिम दिन भी सदन में हंगामा, विपक्ष का सदन...

मॉनसून सत्र के अंतिम दिन भी सदन में हंगामा, विपक्ष का सदन से वॉकआउट

131
0
Himachal monsoon session 2025
देहरा उप चुनाव में सीएम सुक्खू पर लगाए वोट चोरी करने के आरोप, कांगड़ा बैंक से भी महिला मंडलों को पैसे जारी करने के आरोप

हिमाचल समय, शिमला, 02 सितम्बर।

देहरा उप चुनाव में सीएम सुक्खू पर लगाए वोट चोरी करने के आरोप, कांगड़ा बैंक से भी महिला मंडलों को पैसे जारी करने के आरोप

Jeevan Ayurveda Clinic

विधान सभा मॉनसून सत्र के अंतिम दिन भी प्रश्नकाल के दौरान सदन में खूब हंगामा देखने को मिला। हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा के देहरा उप चुनाव के दौरान कांगड़ा बैंक से धनराशि जारी करने को लेकर सरकार से प्रश्न पूछा गया था

सुधीर शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कांग्रेस विधायकों का विधानसभा अध्यक्ष को पत्र

लेकिन सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया और कहा कि सूचना एकत्र की जा रही है जिस पर विधायक ने आरटीआई से प्राप्त जानकारी को सदन में रखा

bharat mata ad

और सरकार पर जानबूझ कर जानकारी छुपाने के आरोप लगाए।इस पर सदन में खूब हंगामा हुआ और विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश में वोट चोर अभियान चला रही है लेकिन हिमाचल में देहरा उप चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार ने वोटों की चोरी की है जिसका प्रमाण सामने आ गया है।

विधायक आशीष शर्मा ने आरटीआई से मिली सूचना को सदन में रखा है लेकिन सरकार कह रही है उनके पास सुचना नहीं है। यह लोकतांत्रिक परंपराओं और विधानसभा विधायी प्रक्रिया का उल्लंघन है।

जब आरटीआई के माध्यम से सूचना पहले से उपलब्ध है, तो सदन में जवाब देने से क्यों रोका गया? यह सरकार का स्पष्ट प्रयास है कि असुविधाजनक प्रश्नों से बचा जाए।” विपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार और आचार संहिता उल्लंघन के

कोट स्कूल भवन में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा असुरक्षित घोषित करने की मांग

आरोप लगाए और कहा कि उपचुनाव के दौरान, जहां मुख्यमंत्री की पत्नी प्रत्याशी थीं, वहां 66 महिला मंडलों को आचार संहिता लागू रहने के बावजूद 50-50 हजार रुपये दिए गए।

एक हजार महिलाओं के खातों में 4500 रुपये राशि एकमुश्त डालकर वोट खरीदने की कोशिश की गई। विपक्ष ने कहा कि यह न केवल आचार संहिता का उल्लंघन है बल्कि सीधा-सीधा भ्रष्टाचार और मतदाता प्रलोभन का मामला है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here