Home डेली न्यूज़ अवैध खनन से पहाड़ खिसका, नालागढ़ के सोहरी गाँव में भूस्खलन से...

अवैध खनन से पहाड़ खिसका, नालागढ़ के सोहरी गाँव में भूस्खलन से आशंका

135
0
Sohri Gaav Landslide
उपमंडल नालागढ़ की ग्राम पंचायत मलैहणी के गाँव सोहरी में लगातार हो रहे भूस्खलन ने गंभीर खतरे की स्थिति पैदा कर दी है।

हिमाचल समय, नालागढ़, 02 सितम्बर।

उपमंडल नालागढ़ की ग्राम पंचायत मलैहणी के गाँव सोहरी में लगातार हो रहे भूस्खलन ने गंभीर खतरे की स्थिति पैदा कर दी है। गाँव के लगभग सभी निवासियों को उनके रिश्तेदारों के यहाँ शरण लेने को मजबूर होना पड़ा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

मॉनसून सत्र के अंतिम दिन भी सदन में हंगामा, विपक्ष का सदन से वॉकआउट

यह संकट कुंडलू के काले कुंड की खदान के पास से शुरू हुए भूस्खलन के कारण पैदा हुआ है। गाँव के कई निवासियों की जमीनें इस भूस्खलन की चपेट में आकर तहस-नहस हो चुकी हैं, जिससे लोगों में रोष और डर का माहौल है।

इस घटना पर नालागढ़ के पूर्व विधायाक के.एल. ठाकुर ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में हो रहे अवैध खनन की वजह से ही पहाड़ खिसकना शुरू हुआ है।

bhusshan ad

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह भूस्खलन जारी रहा, तो न केवल सोहरी बल्कि आस-पास के अन्य गाँवों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है।

सुधीर शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कांग्रेस विधायकों का विधानसभा अध्यक्ष को पत्र

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने और अवैध खनन रोकने की मांग की है। फिलहाल, प्रशासन द्वारा गाँव को खाली करवाया जा चुका है, लेकिन भूस्खलन पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here