
हिमाचल समय, सोलन, 02 सितम्बर।
सोलन जिला क़े दून विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कृष्णगढ़ गाँव बस्तला (समलोह) निवासी हिम राम सपुत्र सीसराम का पक्का मकान सोमवार की रात अचानक जमींदोज हो गया।
अवैध खनन से पहाड़ खिसका, नालागढ़ के सोहरी गाँव में भूस्खलन से आशंका
इस भीषण हादसे में उनकी पत्नी हेमलता ( 35 वर्ष) की मौत मलबे में दबने से हो गई। यह घटना परिवार के लिए एक बहुत बड़ी त्रासदी है। हेमलता की मृत्यु के बाद अब परिवार की सारी जिम्मेदारी हिम राम पर है।
परिवार में हेमलता की 85 वर्षीय अपंग सास भी हैं, जो बिस्तर पर हैं और चल-फिर नहीं सकतीं। इसके अलावा दंपति के तीन नाबालिग बेटियां और एक नाबालिग बेटा है, जो अब माँ के प्यार और साये से वंचित हो गए हैं।
परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस दौरान ग्राम प्रधान दुर्गावती और पूर्व प्रधान बलदेव सिंह भी मौजूद रहे,
जिन्होंने परिवार की दयनीय हालत का जायजा लिया। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तत्काल राहत कार्यवाई शुरू की। कृष्णगढ़ के नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने परिवार को फौरी राहत के तौर पर 20,000 रुपये की आर्थिक
मॉनसून सत्र के अंतिम दिन भी सदन में हंगामा, विपक्ष का सदन से वॉकआउट
सहायता सौंपी है। माना जा रहा है कि प्रशासन परिवार की मदद के लिए और भी योजनाओं पर विचार कर रहा है, ताकि इस विपत्ति की घड़ी में परिवार का हौसला बँधाया जा सके और उनके पुनर्वास का रास्ता निकाला जा सके।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








