भावना ठाकुर,
23 जून / सोलन।
राष्ट्रीय श्री शूलिनी माता मेले के दौरान प्रातः 10 बजे होटल हिमानी, सोलन में “पढ़ेगा हिमाचल, तो बढ़ेगा हिमाचल” अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक 24 जून को होगी।
SISTER NGO व Himalayan Group of Institutions, Kala Amb के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, प्रधानों, बीडीसी व जिला परिषद सदस्यों ने भाग लेंगे। । गाँव-गाँव से प्रतिभाशाली व जरूरतमंद विद्यार्थियों की पहचान पर चर्चा करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा, कौशल विकास व रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से जोड़ने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

बैठक में बैंकिंग प्रतिनिधियों ने डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत रियायती ब्याज पर शिक्षा ऋण की जानकारी दी जाएगी। वहीं हिमालयन ग्रुप के अधिकारियों ने प्रवेश प्रक्रिया को लेकर मार्गदर्शन किया जाएगा। SISTER NGO के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक विभाग, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस चेयरमैन कर्नल प्रो. डॉ. संजय शांडिल ने कहा कि यह केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक जनआंदोलन है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के योग्य छात्रों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की।








