Home खेल कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा, शिमला हिल्स

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा, शिमला हिल्स

7
0

भावना ठाकुर,

03 अक्टूबर / कसौली (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic


सीबीएसई नेशनल बॉयज़ वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा, शिमला हिल्स में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय सीबीएसई नेशनल बॉयज़ वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आज उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ भव्य समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत की 60 तथा विदेशों की 10 टीमों सहित कुल 70 टीमों ने भाग लिया।


प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-19 वर्ग
सेमीफाइनल मुकाबलों में डॉ. ए.आई. मेमोरियल सनबीम स्कूल, वाराणसी ने विद्या वर्ल्ड स्कूल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं लक्ष्मी पब्लिक स्कूल ने फेलोशिप मिशन स्कूल, जयपुर को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि डॉ. ए.आई. मेमोरियल सनबीम स्कूल, वाराणसी दूसरे स्थान पर रहा।
अंडर-17 वर्ग
सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट स्टीफेंस स्कूल, झारखंड ने शाह सतनाम जी सिरसा स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली ने संजीवनी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, राजस्थान को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
फाइनल मुकाबले में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट स्टीफेंस स्कूल, झारखंड ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
अंडर-14 वर्ग
सेमीफाइनल मुकाबलों में हील स्कूल, एलुरु ने वेलामल विद्यालय को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि डी.एन. Chopta स्कूल ने कदम पब्लिक स्कूल को शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में डी.एन. चोपड़ा स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हील स्कूल, एलुरु दूसरे स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि एवं तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल उमंग कोहली जी रहे।
आज खेले गए सभी सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले सीबीएसई के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक श्री पुष्कर वोहरा, तकनीकी प्रतिनिधि श्री अभिषेक उपाध्याय तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी श्री सुरेश चौहान की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और आगंतुकों का धन्यवाद किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उनके सहयोग की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने विजेता टीमों को बधाई दी तथा इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों, अध्यापकों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात पटाखों एवं आतिशबाजियों ने समापन समारोह को और भी यादगार बना दिया।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा, शिमला हिल्स सभी विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को बधाई देता है तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, खेल भावना और टीमवर्क की सराहना करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here