Home ट्रेंडिंग एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में 15वीं अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में 15वीं अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

7
0

भावना ठाकुर,

03 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन: एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सोलन में 15वीं अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक (Multidisciplinary) कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की मुख्य थीम “Issues in the Contemporary World and Their Solutions” कॉन्फ्रेंस का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से विभिन्न अकादमिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें देश विदेश व हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। कॉन्फ्रेंस का मुख्य ऑफलाइन आयोजन एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सोलन में किया गया।

कॉन्फ्रेंस के प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह का विधिवत आयोजन डॉ निशा शर्मा समन्वयक के स्वागत भाषण से किया गया। समारोह में डॉ. जे. एल. कॉल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. लाभ सिंह, डॉ. वी. के. शर्मा (DIG, GH), डॉ. वी. के. शर्मा सेवानिवृत्त Principal एवं , डॉ. बी. एस. चौहान( को ऑर्डिनेटर )डॉ. शालू सहगल, डॉ परमजीत सिंह, डॉ शची सिंह ( MD) डॉ. सुनील देष्टा, डॉ. अवनीत गुप्ता, डॉ. पी. पी. शर्मा, डा कंचन बाला जसवाल डॉ श्वेता सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की संयोजक (Convener) एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की प्रधानाचार्य डॉ. निशा शर्मा ने बताया कि कॉन्फ्रेंस की निर्धारित थीम के अंतर्गत समकालीन विश्व की जटिल चुनौतियों, सामाजिक एवं शैक्षणिक मुद्दों, वैज्ञानिक प्रगति तथा पर्यावरणीय समस्याओं पर बहुविषयक दृष्टिकोण से विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, इन चुनौतियों के समाधान के लिए नवीन विचारों, शोधपरक दृष्टिकोणों एवं व्यावहारिक रणनीतियों को साझा करने पर विशेष बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here