Home शिक्षा प्लस-टू परीक्षा परिणाम: 92.02% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

प्लस-टू परीक्षा परिणाम: 92.02% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

5
0

हिमाचल समय न्यूज़,

04 मई/धर्मशाला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि परीक्षा में शामिल कुल 81,417 परीक्षार्थियों में से 74,637 सफल रहे।

कुल पास प्रतिशत 92.02% दर्ज किया गया है, जिसे बोर्ड ने संतोषजनक बताया। परीक्षा में 308 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, 3,352 असफल घोषित हुए, जबकि 3,071 को कंपार्टमेंट मिली है।

वर्गवार परिणाम की बात करें तो सामान्य वर्ग में 40,462 में से 37,576, एससी वर्ग में 22,186 में से 20,095, एसटी वर्ग में 5,023 में से 4,520 और ओबीसी वर्ग में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।

एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। कुल 40,281 छात्राओं में से 37,749 पास हुईं, जबकि लड़कों की बात करें तो 40,828 में से 36,888 ही सफल हो सके।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह परिणाम मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल है।” उन्होंने असफल और कंपार्टमेंट वाले छात्रों को निराश न होने और आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here