Home कल्चर माता मनसा देवी मेले के पहले सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा का...

माता मनसा देवी मेले के पहले सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा का जादू नहीं चला, दर्शकों ने छोड़ा मैदान

39
0

भावना ठाकुर/सोलन।

धर्मपुर में चल रहे प्रसिद्ध माता मनसा देवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार और जाने-माने हिमाचली गायक कुलदीप शर्मा का जादू दर्शकों पर नहीं चल सका। मंच पर आने के मात्र 15 मिनट के भीतर ही दर्शकों की उम्मीदें टूट गईं और लोग मैदान छोड़कर घर जाने लगे। कुलदीप शर्मा ने अपने पारंपरिक अंदाज में लोगों का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वही पुरानी नाटिंया वही पुराना अंदाज दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब नहीं हो सका। नतीजतन, मैदान में लगी कुर्सियां खाली नजर आईं और हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शक निराश होकर वापस लौट गए। हालांकि, मैदान के किनारे खड़े कुछ युवाओं ने गायक के प्रदर्शन के दौरान खूब ठुमके लगाए और माहौल को बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन यह आंकड़ा मुख्य मैदान में बैठे दर्शकों की संख्या के सामने फीका रहा। आयोजकों के लिए यह संध्या किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रही, जहां स्टार कलाकार होने के बावजूद कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुति से लोगों को बांध नहीं सके। हालांकि इससे पूर्व इंडियन आइडल फेम साहिल कुमार ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी और लोगों का खूब मनोरंजन भी किया इस दौरान उन्होंने अपने हिंदी पंजाबी और पहाड़ी गीतों से खूब समा बांधा। जिला स्तरीय दो दिवसीय मेले का समापन 26 मार्च को सांस्कृतिक संध्या के साथ किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here