Home डेली न्यूज़ श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, अष्टमी-नवमी पर मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारेंवी

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, अष्टमी-नवमी पर मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारेंवी

35
0

भावना ठाकुर/सोलन।

हिमाचल में अष्टमी एवं नवमी का पर्व वीरवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओंß

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन जिले के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक, माता शूलिनी मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली। यहां सुबह से ही माता के दर्शन के लिए लगभग 200 मीटर लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु घंटों प्रतीक्षा करने के बाद भी माता का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक नजर आए। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

भक्तों का उत्साह देर रात तक बना रहा। देर रात तक माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। कई भक्त पैदल यात्रा करके तो कई परिवारों के साथ वाहनों में सवार होकर मंदिर पहुंचे। मंदिर समिति ने भक्तों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं।

अन्य क्षेत्रों के मंदिरों में भी यही नजारा देखने को मिला। शहर के काली माता, दुर्गा माता सहित अन्य सभी पौराणिक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर कन्या पूजन किया और माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की। इस पर्व ने पूरे जिले में उल्लास और आस्था का वातावरण बनाया रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here